
दीपक मिश्रा/कांकेर – भानुप्रतापपुर भाजपा के प्रतिनिधि आसुलखार केवटी संबलपुर भानबेड़ा कच्चे भानुप्रतापपुर धान खरीदी केन्द्रों में बारदाना तौल पानी आदि अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे।आप को बता दे कि कांग्रेस के धान खरीदी केन्द्र निरीक्षण के बाद अब भाजपा के लोग धान खरीदी केन्द्र का भ्रमण कर रहे है!
वही दोनों ही पार्टी के लोग एक दूसरे की सरकार पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान भाजपा मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन डिगेश खापर्डे ने धान खरीदी केन्द्र का भ्रमण किया, वही भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने पूर्व 5 साल के कार्यकाल को याद करना चाहिए उस समय किसान त्राहि त्राहि हो गए थे!
भूपेश सरकार पर बारदाने का पैसा नहीं देने का लगाया आरोप
दो साल का बारदाने का पैसा जो 18 रुपए प्रति बोरा से किसानो को देना था वह पैसा भूपेश सरकार ने किसानों को नहीं दिया है आज किसानों की हमदर्द बन रही कांग्रेस की सरकार सिर्फ और सिर्फ दिखावे का पाखंड नौटंकी की राजनीति कर रही है!
आने वाले समय में नगरी निकाय चुनाव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है जनता के बीच जाना है तो कुछ भी उल्लू-जुलूल मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है, यह सब राजनीतिक रोटी सेकने में लगे हुए हैं बेमुद्दावीहीन हो चुकी कांग्रेस पार्टी जनता को अपने घड़ियाली आंसू बहा कर गुमराह करने में लगी हुई है।
2 Comments