क्राइमछत्तीसगढ़

कांकेर : नशे में धुत्त रेत तस्करों के ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को मारी ठोकर, 2 महिला गंभीर

कांकेर/पखांजूर.बीती रात रेत तस्करी कर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण बाहर रेफर किया गया। ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में धुत्त था व तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था, जिसकी वजह से हुआ हादसा। अवैध रेत उत्खनन को लेकर जगह जगह विवाद होने के साथ इसकी तस्करी में जुटे वाहन अब लोगों के लिए घातक बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर व पखांजूर इलाके में कई हादसे हुए हैं। कुछ मौत होने के अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी इन पर रोक नहीं लग पा रही है।

कांग्रेस के अभियान पर BJP का पलटवार, विजयवर्गीय बोले- सबसे बड़ा मजाक तो इन्होंने ही उड़ाया

हादसा पखांजूर इलाके में 20 अप्रैल की रात 9 बजे हुआ। ग्राम पीवी 41 निवासी रूपाली मंडल (28) व प्रमिला मंडल (60) स्कूटी से विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम पीवी 15 मंदिर के निकट परतापुर पखांजूर मार्ग में सामने से रेत लेकर आ रही ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को ठोकर मार दी। दोनों महिलाएं स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। एक महिला के कंधे की हड्डी टूटी तो दूसरी का पैर फैक्चर हो गया। दोनों को शरीर के अन्य हिस्से में भी चोटें आई। दोनों को पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया। दोनों की स्थिति देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया यह पहला हादसा नहीं है। रेत चोरी करने वाले शराब के नशे में धुत्त रहते हैं। पहले भी वाहन व ट्रैक्टर से हादसे हो चुके हैं। शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!