
कांकेर/पखांजूर. गोंडाहुर पुलिस ने मवेशियों की तस्करी कर रहे पिता पुत्र समेत चार आरोपियों को पकड़ा। ये सभी इलाके से मवेशियों को एक पिकअप में भर कर महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जा रहे थे। दो आरोपी उन्हें सुरक्षा देने बाइक से आगे आगे चल रहे थे। पुलिस ने सुझबूझ के साथ सभी को पकड़ लिया।
गोण्डाहूर पुलिस को 20 अप्रैल को सूचना मिली कि ग्राम हांकेर से पीवी 133 डेम जाने वाले पगडंडी रास्ता तिराहा में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को भर कर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। ये मवेशी ग्राम पित्तेभोड़िया क्षेत्र से भरे गए हैं। मवेशी से भरी पिकअप के सामने बिना नंबर की पल्सर बाइक में एक व्यक्ति पिकअप की पायलेटिंग करते चल रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस उन्हें दबोचने निकली। पीवी 133 डेम पगडंडी रास्ते से पल्सर बाइक आई, जिसे पकड़ा गया। इसके कुछ देर बाद उसी मार्ग से एक पिकअप वाहन जिसे भी घेराबंदी कर पकड़ा गया।
कांग्रेस के अभियान पर BJP का पलटवार, विजयवर्गीय बोले- सबसे बड़ा मजाक तो इन्होंने ही उड़ाया