automobile

Tata Curvv Dark Edition लॉन्च : ऑल-ब्लैक अंदाज़ में टाटा का नया धमाका, स्टाइल के दीवानों को आएगा खूब पसंद

Tata Curvv Dark Edition : टाटा मोटर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित Tata Curvv के Dark Editions को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन ICE (पेट्रोल और डीजल) तथा EV (इलेक्ट्रिक) दोनों वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस एडिशन को एक ऑल-ब्लैक थीम में पेश किया है, जो गाड़ी के लुक को और भी प्रीमियम और बोल्ड बना देता है।

रेप केस में हाईकोर्ट का विवादित फैसला: कहा- पीड़िता ने खुद मुसीबत को न्योता दिया, आरोपी को मिली जमानत

यह एडिशन खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो सड़कों पर भौकाल जमाना पसंद करते हैं और गाड़ियों के स्टाइलिश अवतार के दीवाने हैं।

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए IPS अधिकारी, 2023 बैच को मिला राज्य कैडर

क्या है Tata Curvv Dark Edition में खास?

Tata Curvv Dark Edition में गाड़ी की पूरी बॉडी को गहरे काले रंग में ढाला गया है। साथ ही इसमें दिए गए ब्लैक-आउट एलिमेंट्स, डार्क अलॉय व्हील्स, और अंदर की प्रीमियम ऑल-ब्लैक थीम इस SUV को शानदार और अग्रेसिव लुक देते हैं।

कीमत में मामूली बढ़ोतरी

डार्क एडिशन वर्जन को रेगुलर वर्जन की तुलना में ₹32,000 महंगा रखा गया है। नीचे देखें कीमतों का पूरा विवरण:

वेरिएंट रेगुलर Tata Curvv Tata Curvv Dark Edition कीमत में अंतर
Accomplished S (टर्बो-पेट्रोल-मैनुअल) ₹16.17 लाख ₹16.49 लाख ₹32,000
Accomplished S (डीजल-मैनुअल) ₹16.37 लाख ₹16.69 लाख ₹32,000
Accomplished S (टर्बो-पेट्रोल-ऑटोमैटिक) ₹17.67 लाख ₹17.99 लाख ₹32,000
Accomplished Plus A (टर्बो-पेट्रोल-मैनुअल) ₹17.67 लाख ₹17.99 लाख ₹32,000
Accomplished Plus A (डीजल-मैनुअल) ₹17.70 लाख ₹18.02 लाख ₹32,000
Accomplished S (डीजल-ऑटोमैटिक) ₹17.87 लाख ₹18.19 लाख ₹32,000
Accomplished Plus A (टर्बो-पेट्रोल-ऑटोमैटिक) ₹19.17 लाख ₹19.49 लाख ₹32,000
Accomplished Plus A (डीजल-ऑटोमैटिक) ₹19.20 लाख ₹19.52 लाख ₹32,000

EV वर्जन की जानकारी जल्द

फिलहाल ICE वर्जन की कीमतों का खुलासा हुआ है। EV वर्जन के Dark Edition की कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी कंपनी जल्द साझा कर सकती है।

क्यों खरीदें Tata Curvv Dark Edition?

  • स्टाइलिश ऑल-ब्लैक थीम

  • टाटा की मजबूत बिल्ड क्वालिटी

  • डीजल और पेट्रोल दोनों ऑप्शन

  • शानदार फीचर्स और सेफ्टी पैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!